Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

पंथपादप /Trveller tree

आईए बात करते हैं एक ऐसे पौधे की जिसे बंगला में पंधपादप के नाम से जाना जाता है। इसके कुछ नाम-- Ravenala Madagascar inside, Traveller tree, Traveller palm, मरूभूमि का कुंआ है।
यह पाम नही है। देखने में यह केला के पौधे जैसा दिखता है,ल लेकिन यह स्ट्रेलाईजीसीस कुल का पौधा है। यह जंगली पौधा है इसके तने में पानी भरा हुआ था रहता है जिसे राहगीर पानी पीकर प्यास बुझाते है।
(१) इसे गमले में या जमीन में लगा सकते है।
(२) जमीन में इसकी ऊंचाई बारह मीटर तक चली जाती है।
(३) गमले में मिट्टी ड्रेनेज वाली रखें।
(४) धूप इस पौधे को सेमी शेड पसंद है
(५) पानी साधारण मिट्टी गीली रहे तब नहीं देनी है।
(६)फूल इसके फूल बहुत खूबसूरत होते हैं लेकिन दस साल लग जाते हैं फूल आने में
(७) कैसे लगाए- अब सवाल उठता है जब फूल और बीज बनने में दस साल लग जाते तो नये पौधे कैसे लगाए-।यह बीज के अलावा मिट्टी में से छोटे छोटे पौधे को निकाल कर लगाया जाता है।
(८) खाद आॅरगेनिक खाद दें। शुरूआती दौर में नाइट्रोजन वाली खाद दें।
(९) स्पाईडर माईट से बचाव के लिए नीम आॅयल का उपयोग करें।
(१०) देखभाल की कोई खास आवश्यकता नहीं होती है।
 उपयोग--
(१) यह एवर ग्रीन पौधा है।
(२) यह चिड़िया और चमगादड़ को आकर्षित करता है  जो परागण क्रिया में सहायक होते हैं।
(३) इसके बीज से खाने के तेल निकलते हैं।
(४) तेल एन्टिसेप्टिक है।
(५) इसके पत्तों से गरीब अपने छत बनाते हैं
(६) इसके तने से चीनी निटलती है।
(७)इस पौधे के बीज, पत्ते, तने सभी उपयोग में लाया जाता है। यह मेडिसनल पौधा है।

Post a Comment

0 Comments