Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

झाड़ू कब खरीदे कहां रखें अब फेंके

 घर में झाड़ू का बहुत महत्व है। हमारे घरों की सफाई ही नहीं हमारे सुख समृद्धि सौभाग्य से जुड़ा है।

वास्तु के अनुसार झाड़ू में मां लक्ष्मी का वास माना गया है। कहते हैं गलत समय में खरीदा गया या फेंका गया झाड़ू घर के लिए अशुभ होता है।

आज देखते है झाड़ू कब खरीदनी चाहिए:- झाड़ू कृष्ण पक्ष में खरीदें शुक्ल पक्ष में नहीं खरीदें। शुक्ल पक्ष में झाड़ू खरीदने से धन की हानि होती है, मां लक्ष्मी नाराज हो जाती है। आपको ज्ञात होगा मां शीतला के हाथ में झाड़ू होता है। शनिवार को झाड़ू खरीदने का रिवाज है। इसकेे अलावा अमावस्या, होलिका दहन के बाद, दिवाली के बाद, ग्रहण के बाद झाड़ू खरीदे। धनतेरस को झाड़ू खरीदने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। घर में सुख-शांति, खुशहाली बरकत आती है।

झाड़ू कहां रखें :- झाड़ू रखने में भी सावधानी बरतें। झाड़ू सुलाकर रखें। झाड़ू को ऐसी जगह रखें जो किसी को नज़र न आए। स्टोर रूम में , रात में छत या बालकनी में रख सकते हैं। ईशान कोण में झाड़ू को कभी नहीं रखें। पति-पत्नी के शयन कक्ष में झाड़ू को कदापि न रखें। दो झाड़ू एक साथ नहीं रखनी चाहिए। झाड़ू को पश्चिम दिशा वाले कमरे में रख सकते हैं।

झाड़ू कब फेंके:- गुरूवार, शुक्रवार, एकादशी लक्ष्मी पूजन के दिन नहीं हटानी चाहिए। 

मंगलवार, शनिवार, रविवार को पुरानी झाड़ू हटाए।

शनिवार से नई झाड़ू लगाएं।

झाड़ू से क्या न करें :- किसी भी जानवर को झाड़ू से नहीं मारे। 

गंदे होने पर साफ़ पानी से साफ करें झाड़ू को गंदे पानी से साफ नहीं करें।

खाना खाने से गीरे जूठन कभी भी झाड़ू से नहीं उठाए।

पैर से झाडू को इधर-उधर नहीं खिसकाएं।

झाड़ू को कभी न जलाएं, मां लक्ष्मी का अपमान होता है।

झाड़ू सुबह लगाए, रात में नहीं लगाए। कोई पार्टी वगैरह हो मजबूरी में लगानी पड़े तो कचड़े पोलिथीन बैग में रख लें रात में नहीं फेंके।

परिवार का कोई सदस्य घर से बाहर जाए तुरंत झाड़ू नहीं लगानी चाहिए। दो तीन घंटे बाद लगाएं।

झाड़ू बहुत पुरानी न रखें, पुरानी झाड़ू बदल दें।

नई झाड़ू में पकड़ने की जगह उजला धागा बांधना शुभ होता है।

आपने घर बदलना है तो याद रखें अपने झाड़ू दूसरे घर में नहीं लें जाएं। साफ सफाई के लिए यदि ले भी जाए तो वापस जरूर लें आए।

झाड़ू से जुड़ी मान्यताएं :- धन की कमी हो, धन दौलत सम्मान चाहिए तो किसी अच्छे दिन या पर्व त्यौहार पर नहा धोकर तीन झाड़ू मंदिर में गुप्त दान करें।

कोई बच्चा यदि एकाएक झाड़ू लगाने लगे तो कहते हैं कोई मेहमान आएगा।

सपने में कोई झाड़ू गिफ्ट करें कहते हैं कहीं से धन प्राप्त होता है, यह सुख समृद्धि दर्शाता है। सपने में खुद झाड़ू लगाकर कचड़े निकालते दिखाई दे यह चोरी की संभावना दर्शाता है।


नोट:- मैंने HAPPY LIFE with Bokaro Garden में विडियो शेयर कर दी है, आप सभी का स्वागत है।

झाड़ू कब खरीदे कब फेंके कहां रखें सारी मान्यताएं

Post a Comment

0 Comments