तुम्हें संवारने की जिद्द क्यों है
(1)
बहुत मुश्किल होता है अपने ही कुरुक्षेत्र में,
अपने - आप से तमाम उम्र लड़ते रहना।
संसार निर्मित मूर्ति को खुद से विसर्जित करना।
मिट्टी निर्मित तन को फिर मिट्टी में मिलते देखना।
मन तू उदास क्यों है आंखों को मिलने की आश क्यूं है।
सब व्यस्त हैं अपनो में, तुझे उनकी ही तलाश क्यूं है।
रिश्ते का बस एक ही सिरा है पास तुम्हारे,
दूसरे सिरे को तुम्हें संवारने की जिद्द क्यों है।
जंगल- जंगल कस्तूरी ढूंढते मृग को कैसे समझाए।
भीतर- बाहर शून्य खुद से खुद को कैसे मिलवाए।
कौन सा पाप मुझसे जघन्य हुआ मेरा अपराध अक्षम्य हुआ।
प्यार का बीज प्रस्फुटित होकर यूं नफरत में परिलक्षित हुआ।
(2)कोई बताए मुझे👉 झूठ के पांव नहीं होते तो झूठ चलता है कैसे ?
भरोसे की दीवार पक्की होती है👉 क्यों टूटती है कैसे ?
अहंकार वज़न रहित है👉इसे उठाना भारी पड़ता है कैसे ?
कहते हो अतीत के पैर भले नहीं होते👉 ताउम्र पीछा करता है कैसे ?
नफ़रत पर मुहब्बत अगर भारी है तो👉 जीत नफरत जाती हैं कैसे ?
नगीना शर्मा

0 Comments