Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

करंज से हजारों बिमारियों से निजात

करंज एक को अनेक नामों से जाना जाता है। करंजवा, कोनिया गु,सुखचेने,पुमंग,कंझी,उदकीर्य बहुत से नाम है। वैज्ञानिक नाम पौंगेमिया पिनाटा जो फैंबेसी फेमली का है।
यह जंगली पौधा है।
इसके कई प्रजाति है -
वृक्ष करंज
पूति करंज
लता करंज
इसके फूल सफेद या गुलाबी होते हैं। जिसमें होनेवाले बीज से तेल निकाला जाता है। बीज कड़वा होता है, पत्ते मे गंध होती है।
जंगलों में बीज के बिखड़ने से पौधे निकल आते हैं।
आयुर्वेद में इसके हरेक भाग का उपयोग दवा के रूप में लाभकारी है।
किन किन बिमारियों में इसका उपयोग किया जा सकता है -
(१) दांत - करंज पंचाग को सेंधा नमक मिलाकर मंजन के रूप में उपयोग करने से दांत की परेशानी से छुटकारा मिल सकता है।
(२) उल्टी - पत्ते का काढ़ा पीने से फायदा होता है।
(३) गंजापन - तेल से गंजापन दूर होता है।
(४) चेहरा- जिनके चेहरे पर झाइयां या धब्बे हो करंज के बीजों को दूध में पीसकर लगाएं।
(५) पेट के कीड़े तेल पीने से मर जाते हैं।
(६) दर्द - दर्द में तेल लगाने से आराम मिलता है साथ ही चेहरे में लगाने से पिम्पल के दाग मिटाकर चेहरा चमकदार बनाता है।
(७) कुकरखांशी - किसी भी प्रकार की खांशी में एक ग्राम करंज के बीजों के चूर्ण को मधु के साथ लेने से फायदा होता है।
(८) उल्टी- पत्ते का काढ़ा।
(९) अपच,खाना नही पचना, अरुचि में लाभ।
(१०) दो तीन ग्राम करंज के पत्ते को घी में भूनकर सत्तू में मिलाकर खाने से वावासिर में ले, साथ ही पता पीसकर मस्से पर लगावे।
(११) भगन्दर - करंज के जड़ का रस भगन्दर में लगाए।
(१२) पेट दर्द - करंज फल का मज्जा एक दो ग्राम भूनकर सेंधानमक से लेने से लाभ होता है।
(१३) पेशाब- मूत्ररोग में फूल का काढ़ा दो बार दिन में लेनी है। मात्रा १०-१५ मीली ग्राम रखें।
(१४) सांप, बिच्छू - जड़, पत्ते और बीज को पीसकर लगाएं।
(१५) गठिया - करंज का तेल मालिश गठिया में बहुत फायदेमंद है।
करंज के अनेकों मेडिसनल उपयोग है --
बांझपन दूर, दिल, लीवर, आंख, वायुरोग, कफ ,कुष्ट, पित्त,घाव, खुजली, कृमि , बुखार, पेचिश, सरदर्द, गर्भाश्य सूजन और मुहांसे जैसे अनेकों रोगो में उपयोगी है ।
नोट - आप सबों से अनुरोध है आप मेरे चैनल बोकारो गार्डेन पर  जाकर देखें विडियो देखे,
आप करंज के पौधे देखें ताकि आप पौधों को पहचान सकें।
क्या मैं आपसे बोकारो गार्डेन अपने चैनल को सब्सक्राइब करने का अनुरोध कर सकती हूं।
                  धन्यवाद सहित बोकारो गार्डेन
करंज के फायदे

Post a Comment

0 Comments