Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

दे सको तो देना नहीं तो Let it Go

 

दे सको तो दे देना, नहीं तो Let it Go
भगवान से मांगा 🙏

मांगा नहीं कभी कुछ भी तुमसे,

जो कुछ दिया सहर्ष स्वीकार किया।

पहली बार आंचल फैलाई है,

🤔भरती है या खाली रहती है,

मैं आज देखने आई हूं।

भगवान से मांगा 🙏

मुझे तुम नहीं चाहिए,

ना मुझे मुक्ति कि है चाह मुझे,

कर जोर प्रार्थना है तुमसे,

तेरा बनाया यह संसार चाहिए।


भगवान से मांगा 🙏


मुझे ढेर सारा प्यार,

करने वाला इंसान नहीं,

जिसे मैं प्यार कर सकूं,

सीधा-साधा, टेढ़ा-मेढ़ा,

इंसान चाहिए।


भगवान से मांगा 🙏 


जानवर, पंछी या फिर,

मनुष्य में जिसमें जन्म दो,

नर में नहीं नारी में जन्म,

लेने का वरदान चाहिए।


भगवान से मांगा 🙏


कौन है अपना ? कौन पराया ?

किसे भूलना है? किसे याद रखना है?

मुझे तो तुमसे बस इतना ज्ञान चाहिए।


भगवान 🙏 


अपनी मातृभूमि ही देना,

हर एक जन्म में मुझे,

राम- कृष्ण जन्म लेते हैं जहां,

वहीं जमीं वहीं आसमान चाहिए।


भगवान से मांगा 👍

दे सको तो दे देना,

नहीं दे सको तो कोई बात नहीं।

छोड़ो जाने दो 🙏 Let it Go

मान लूंगी सब तेरे हाथ नहीं।

Post a Comment

0 Comments