Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

डिजिटल यमराज जी और मैं

 



डिजिटल यमराज जी और मैं


कल रात सपने में फोन बजा,  

यमराज जी लाइन पर आ गए। 

बोले – “लोकेशन भेजो बेटे 😀 

आज ही आना है,करना ना बहाना।”  


मैंने कहा- फेसबुक, इंस्टा या व्हाइट एप?

व्हाट्सऐप पर भेजूं तस्वीर तो ?  

फिल्टर लगाऊं तो आप नाराज़ न हो😀 

स्टोरी में डाल दूं आपको?

लाइक‑ कमेंट का बोझ न हो।”  


यमराज हंसे – “अब हम भी अपग्रेड हुए,  

डिजिटल इंडिया में अकाउंट बनाए हुए।  

फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजेंगे, Accept कर लेना,  

फिर आत्मा को टैग करके साथ चल देना।”  


मैंने राहत की सांस ली,  

सोचा Pending Request में आत्मा फंसी रही।  

जब तक ऐप Play Store पर नहीं आता,  

मेरी जिंदगी ‘Draft Mode’ में ही चलता जाता।


प्रभु🙏 यह तो छल हो गया ना मेरे साथ,

सपना देखा था आप मुझे लेने आएंगे।

आपकी हमारी लड़ाई तो जन्मजात है।

इस तरह बदला लेना नहीं स्वीकार है।


यमराज का Friend request आने से पहले ही,

मैंने अपनी आत्मा को कहीं और टैग कर दिया है।

जब मैं ही नहीं खोज पाई आप कैसे ला पाऐगे।

लगता है आप यहां से अपने हाथ मलते जाएंगे।

Post a Comment

0 Comments