क्रेसूला ओवाटा एक सकूलेन्ट है। यह साउथ अफ्रीक का नेटीव पौधा है। कहते है यह पैसो की बारिश करने वाला पौधा है।फेंगशुई मे इसे लकी बताया गया है।आज इसी पौधे की चर्चा कर लेती हूं।
(1) यह सकूलेन्ट है।इसके तने और पत्तो मे पानी रहता है।
(2) सकूलेन्ट को बहुत पानी की जरूरत नही होती, इसके रूट गलत सकते है।
(3) मिट्टी- इसकी मिट्टी दोमट रखनी चाहिए। घर पर मिट्टी तैयार करने के लिए 40% खेत की मिट्टी,40%रेत,और 20% खाद रखे।
(4) पानी- गर्मी के दिनो मे चेक करके पानी दे। पानी रूकनी नही चाहिए। जाड़े मे बहुत कम पानी देनी है।याद रखे अधिकतर सकूलेन्ट पानी की अधिकता से मरते है।
(5) धूप- जाड़े की धूप चलेगी लेकिन गर्मी मे अपने सकूलेन्ट को ग्रीन नेट या छाएवाली जगह मे रखे।
(6) खाद- पन्द्रह दिनो मे कोई भी खाद दे सकते- गोबर खाद, वर्मी,बोनमील या फिर NPK.
(7) कीट- इसपर एफिड, स्पाइडर माईट का प्रकोप होने पर अल्कोहल से या कोई आर्गेनिक कीटनाशक से साफ करे।
0 Comments