Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

खुशबू दार फूल

आईए आज हम कुछ फूलों का नाम देखें जो हमारे बगीचे को महकाया करते हैं। कितने आसानी से यह हमारे मूड को बदल देते हैं।
कहते हैं हरेक की पसंद अलग-अलग होती है। वैसे गुलाब फूलों का राजा सुगंधित फूल है।
(१) गंधराज - मैं अपने पसंदीदा लिस्ट में गार्डेनिया को रखतीं हूं। इसके फूल पंखूरियों से भरें होते हैं। रंग सफेद या क्रीम। खुशबू लाजबाव। कटिंग से लगता।
मिट्टी अम्लिय रखें। गोबर खाद, कौफी, इप्सम साल्ट पसंद है।

(२) रात की रानी- रात में खिलकर सुगंधी बिखेरने वाला फूल जिसे कटिंग से लगाया जा सकता है। फूल छोटे सफेद रंग के होते हैं।

(३) लवेन्डर - खुशबू की श्रेणी में अव्वल बैंगनी रंग के छोटे छोटे फूल सुगंधी भरपूर। कटिंग से लगा सकते हैं। ठंड पसंद करता, इसे ठंड के दिनों में बीज से लगा सकते है।
(४) चम्पा - बहुत सी वेराइटी है। फूल सफेद , पीला या गुलाबी काफी अच्छी गंध लिए रहते हैं। इसे भी बीज या कलम से लगा सकते है। साल में दो बार गोबर खाद दें।

(५) रजनीगंधा - खूबसूरत स्टिक वाला वाला कट फ्लावर के लिए उपयुक्त। फूल सफेद ज्यादा दिन ठहरने वाला। कंद या जड़ से लगा सकते है। सैडीलोमी मिट्टी पसंद है। पानी अधिक चाहिए।

(६) हरसिंगार - परिजात आरेंज डंडी सफेद फूल रात में खिलकर सबेरे गीर जाता है, परंतु पूरे आस पड़ोस को सुगंधित कर जाता है। इसे बीज या कटिंग से लगा सकते है।

(७) गुलाब- फूलों का राजा गुलाब सुगंध में अपना अलग स्थान रखता है। इससे इत्र , गुलाबजल बनते हैं। रंग लाल, गुलाबी, सफेद, पीला के साथ मल्टिकलर में भी मिलता है।
इसे खाद पानी अच्छी चाहिए।
बीज से भी लगता लेकिन कटिंग से आसानी से लग जाएगा।

(८) जैस्मीन - जी हां, वहीं बेला या बेली मीठी-मीठी सुगंधो वाला सबका जाना पहचाना नाम है। कटिंग से आसानी से लगा सकते है।
खाद गोबर की या NPK भी दें सकते हैं।

(९) प्लूमेरिया - कई रंगों में खुशबू से भरा खूबसूरत फूल है चंपा। इसे कटिंग से लगा सकते है।

(१०) मधुमालती - झूमका फूल गुच्छे में मल्टिकलर में मिलता है। यह भी सुगंधित फूल की बेल है जो कटिंग से लगाया जा सकता है।

(११) संध्या फूल- फ़ोर ओ क्लाक बहु रंगी सुगंधित फूल है जो शाम में खिलती और सुबह तक रहती है।
इसे बीज से आसानी से लगा सकते है।

(१२) केवड़ा - यह फूल ‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌बहुत ज्यादा खुशबू देता है । यह लाल हरा रंग में होता है।
इससे इत्र बनाई जाती , खाई जाती है।



सुगंधित फूल

(१३) कामिनी - कामिनी भी सुगंधित फूल है जो कटिंग से लगा सकते है। रात भर खुशबू बिखेरने के बाद सबेरे इसकी पंखूरिया जमीन पर फैली रहती‌‌ है।
नोट - आप सुगंधित फूलों पर विडियो बोकारो गार्डेन चैनल पर जाकर देख सकते हैं।

Post a Comment

0 Comments