Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

रसोईघर मे ताबा और कराही के कुछ नियम


 रसोईघर हमारे घर का वह स्थान है जो पूजाघर के बाद दूसरे नंबर पर आता है। वास्तुदोष वाले रसोई घर-परिवार मे निगेटिव  इनर्जी लाते है। सबकुछ होते हुए भी परिवारिक खुशी का अभाव दिखाई देता है।

आज कराही तावा की वास्तु मे महत्व देखे। 

1) कराही तवा को ऐसी जगह रखे जो हरदम दिखाई न दे। जरूरत के समय बाहर निकाले ।

2) खाली चूल्हे पर इसे नही रखे रहे।

3) आप खाना बना रहे , जबतक इसे अपनी दाई ओर रखे।

4) कभी भी कराही या तावा को सीधा नही रखे। इसे पलटकर रखे। इससे राहू के कोप से बचे रहेगे। दूसरी तरफ कीड़े  धूल से भी बचाब होगा।

5) रसोईघर मे कभी भी पूजाघर ना रखे। दोनो की अलग-थलग दिशा है। पूजाघर ईशान तो रसोईघर आग्नेय कोण मे होनी चाहिए ।

6) अक्सर लोग बर्तन गंदा होने से बचाने के लिए कराही या तवे मे खा लेते। यह सर्वथा वर्जित है। भूलकर भी इसमे खाकर जूठा न करे।

7) चाहे कितनी भी थकान हो कराही तवे को रात मे जूठा न छोड़िए। 

8) रोटी बनाने से पहले गर्म तवे पर एक चम्मच नमक जरूर डाले। ऐसा करने से बैक्टीरियल प्रोब्लम और वास्तु दोनो ठीक रहेगे।

9) खाने के रोटी की पहली रोटी गाय को या पशु पंछी को दे।

नोट - आप विडियो देखना चाहते तो  - HAPPY LIFE with Bokaro Garden पर आपका स्वागत है। 


Post a Comment

0 Comments