सोचती हूं किस प्रकार के से जुए में पुरुष को हार पाओगी ?

तुम तो पति के जीवन हेतु यम से भी लड़ जाओगी।

हंसकर बोली परपुरुष से कलंकिनी कुलटा कहलाओगी ।

क्या बुद्ध सा सोये पति बच्चे को छोड़ तुम पाओगी।

पति बच्चों के लिए नारी तुम मोक्ष को भी ठुकराओगी।

जो कुछ भी पुरुष कर सकते हैं तुम उसे नहीं कर पाओगी।

कहो जुएं में अपने पति परमेश्वर पर दांव लगाओगी।

आंचल में दूध, हाथों में खंजर शक्ति समझी जाओगी।

देवता भी अपने नाम से पहले तेरा नाम लगाएगे।

जब जब धरा पर आना होगा तुमसे ही जीवन पाएंगे।