प्यार प्रेम मुहब्बत इश्क प्रेम में एच टू ओ का बनना सामान्य बात है
नज़र से नज़र का मिलना एक रासायनिक प्रतिक्रिया है।
इस प्रक्रिया में जो नई वस्तु बनती है उसके कई नाम हैं।
इसे प्रेम प्यार मुहब्बत या इश्क के नाम से जाना जाता है।
इसमें H2O का बनना सामान्य रूप से देखा जा सकता है।
दिल की धड़कन तेज हो सकती भूख लगने बंद हो जाता है।
आंखों से नींद का गायब होना अकारण मुस्कुराते रहना।
लड़खड़ाते कदम लोगों में मद्यपान जैसे भ्रम भी उत्पन्न कर सकता है।
एच टू ओ कभी तरल रूप में बहते नज़र आते हैं तो कभी नहीं।
वातावरण में ठंडक अधिक हो तो ऐ जमकर वर्फ का शीला बन जाते हैं।
उचित तापमान में पिघल जाते हैं जब चाहने वाला छू दें।
जब पिघलने की घटना होती तो कोई इसे रोक नहीं सकता।
सारे रश्मों रिवाज़ छोड़ चल पड़ती सागर की ओर।
रासायनिक प्रतिक्रिया में प्राप्त प्रेम तो समयानुसार समाप्त हो जाता है।
इस एक्सपेरिमेंट में निकलने वाला एच टू ओ जीवन पर्यन्त साथ देता है।
यह प्रयोग कभी जानकर तो कभी अनजाने में की जाती है।
मैंने आपको सतर्क करने के लिए इससे होनेवाले फायदे नुकसान बताया है।
आपकी मर्जी जिंदगी भर का ज़ख्म लेने है या नहीं आप जानों।
मैं चली अपनी मोटिवेशनल विचार देकर एच टू ओ पोंछने इसे छुपाने।
0 Comments