Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

दर्द क्यो होता है ?

दर्द होता है पर समझ नहीं आता आखिर क्यो होता है।
किसी के जाने से होता, कभी किसी के आने से होता है।
किसी के रोने से होता, कभी किसी के हंसने से होता है।
दर्द होता है पर समझ नहीं आता आखिर क्यों होता है ??

कभी कुछ खोने पर होता, तो कभी कुछ पाने पर होता है।
किसी के बोलने पर होता, तो किसी के चुप रहने पर होता है।
कभी हार जाने पर होता है तो कभी जीत जाने पर होता है।
दर्द होता है पर समझ नहीं आता, आखिर क्यों होता है ??

कभी -कभी अपनों से होता , तो कभी परायो से होता है । कुछ खो जाने से होता, तो कभी कुछ पा जाने से होता है।
कभी भूल जाने में होता, कभी भूला दिए जाने पर होता है।
दर्द होता है पर समझ नहीं आता आखिर क्यों होता है ??

कभी-कभी वक्त पर होता है, कभी-कभी बेवक्त भी होता है।
कभी लाचारी से होता, तो कभी वक्त की हालात से होता है।
कभी जगे आंखों में होता, तो कभी-कभी भरी नींद में होता है।
दर्द होता है पर समझ नहीं आता आखिर क्यों होता है ??

Post a Comment

0 Comments