जो तू ना मिला होता ---🙏
कुछ ऐसा हादसा हो जाता,
मैं रोते-रोते आया था।
रोते-रोते चला जाता।
जो तुम से नहीं मिला होता ---🙏
खुद से नहीं मिला होता,
खुद से अनजान बना रहता,
परमात्मा से दूरी बना रहता।
जो तुम ना आते जीवन में ---🙏
जीवन का मोल ना समझ पाता,
जीवन बीता कर जाता मैं,
मुझे जीने का सलीका नहीं आता।
जो तुम ना हमें दिखा होता---🙏
एक छोटा सा बड़ा प्यारा सा बच्चा,
चांद पाने की ज़िद में अड़ा हुआ होता।
नदी तालाब में वह चांद पकड़ता होता।
जो तुम सा ना कोई होता---🙏
किसकी ओर इशारा करता मैं,
नन्हे मन को कैसे समझा पाता।
मन खोल किस कंधे पर रख सर रोता।
जो तुम सा गुरु ना मिला होता---🙏
इस बहरी- गूंगी दुनिया में,
किसे अपने मन भाव सुना पाता।
मन कुंठित हो तड़पता रह जाता।
कागज़- कलम से गर ना अपनापा होता।

0 Comments