Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

धनतेरस के दिन क्या खरीदना चाहिए क्या नहीं खरीदना चाहिए


 समुंद्र मंथन के दौरान धन्वंतरि और महालक्ष्मी का अवतरण हुआ था। इसी दिन धनतेरस का त्यौहार मनाया जाता है। धनतेरस का त्यौहार दीवाली से 2 दिन पहले मनाया जाता है।

धनतेरस के दिन कुछ नई वस्तु घर में खरीद कर लाने की परंपरा रही है। हम सभी उस दिन कुछ न कुछ अपने घर में खरीद कर लाते हैं। 

क्या चीज घर घर में एक खरीद गए धनतेरस के दिन लाए ताकि हमारे घर में खुशहाली आ सके। घर में धन दौलत की कमी ना हो सभी स्वस्थ और खुश रहें। 

बहुत पुराने समय से सुनी हुई बातें मैं आपसे शेयर करने जा रही हूं जो हमारे पूर्वजों द्वारा बताई जाती थी।

सबसे पहले बातें करते हैं कि धनतेरस के दिन क्या खरीदना चाहिए।

धनतेरस के दिन आप सोने चांदी के सिक्के खरीद सकते हैं। यदि आप के सिक्के पर गणेश लक्ष्मी की तस्वीर बनी हुई हो तो और आपके घर के लिए शुभ होती है।

धनतेरस के दिन गोमती चक्र खरीदना भी शुभ माना जाता है।

प्रतिमा या मूर्ति - दीपावली में पूजा के लिए गणेश लक्ष्मी जी की मूर्तियां खरीदी जाती है। यह मूर्ति पीतल चांदी या मिट्टी की बनी होती है। आप इसमें से किसी भी चीज की बनी हुई मूर्ति धनतेरस के दिन खरीद कर अपने घर ला सकते हैं।

झाड़ू - कहते हैं कि झाड़ू में मां लक्ष्मी का वास होता है। अतः धन की लक्ष्मी को खुश करने के लिए आप घर में झाड़ू खरीद कर ला सकते हैं।

जो व्यापारी है बिजनेसमैन है वह नए खाते खरीदकर धनतेरस के दिन ला सकते हैं।

पीतल में धनवंतरी का वास माना जाता है इसलिए आप पीतल का कोई बर्तन खरीदते हैं तो यह आपके घर के लिए शुभ होता है।

धनिया - गोटा धनिया खरीद कर घर में लाने की परंपरा है। धनिया को गणेश लक्ष्मी की पूजा करते समय दीपावली के दिन चढ़ाया भी जाता है। बाद में धनिया को आप कहीं बो दे, धनिया के कुछ गाने आप अपनी तिजोरी में रखते हैं यह अच्छा माना जाता है।

2- धनतेरस के दिन क्या नहीं खरीदना चाहिए।

आपको मालूम ही होगा कि धनतेरस के दिन लोहा या लोहा की बनी हुई वस्तु घर में खरीदकर नहीं लाते हैं। कहते हैं लोहे में राहु का वास होता है। 

स्टील को भी लोहा किस श्रेणी में गिना जाता है। आता है स्टील का बर्तन भी खरीदना उचित नहीं है।

कांच- कांच की वस्तु भी धनतेरस के दिन घर में खरीद के लाना वर्जित है।

अल्मुनियम- अल्मुनियम के बर्तन भी आप धनतेरस के दिन घर में खरीद कर नहीं लाए यह आपके लिए और आपके घर के लिए शुभ नहीं है।

तेल - दिवाली आती रहती है नए-नए पूरे पकवान बनाने रहते हैं अक्सर धनतेरस की मार्केटिंग करते हुए हम रिफाइंड भी डाल दें या फिर तेल की खरीदारी भी कर लेते हैं। धनतेरस के दिन किसी भी तरह का तेल नहीं खरीदना है इसको खरीदने से बचें।

धारदार वस्तु - धार वाली वस्तु जैसे चाकू ,छुरी, कैची इत्यादि भूलकर नहीं खरीदें।

काली वस्तु घर में खरीदकर नहीं लानी है।

कोई भी बर्तन वगैरह जो भी धनतेरस के दिन आप खरीद कर लाए वह खाली अवस्था में अपने घर के अंदर नहीं ले जाए। उसमें कोई अनाज भरकर अंदर ले जाए या फिर कम से कम उसमें पानी भर ले इसके बाद उसको घर के अंदर ले जाए।

नोट -


आप वीडियो देखने के लिए हैप्पी लाइव विद बोकारो गार्डन पर जाकर देख सकते हैं मैंने वहां वीडियो शेयर की हुई है।

Happy Dhanteras from HAPPY LIFE with Bokaro Garden

Post a Comment

0 Comments