Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

गर्मी में खिलने वाले परमानेंट फूलों की लिस्ट

 गर्मी के दिनों में खेलने वाले फूलों के नाम जिसे एक बार लगा ले तो बार-बार नहीं लगाना पड़ता है। मौसमी फुल हर साल आपको लगाने पड़ते हैं लेकिन जो परमानेंट फूल है वह एक बार लगाने पर सालों साल आप के बगीचे में खिलते रहते हैं।

आज ऐसे परमानेंट फूलों के लिस्ट आपके सामने रख रहे हूं - 

1) देसी गुलाब - देशी गुलाब का पौधा आप अपने बगीचे में यदि एक बार लगा लेते हैं तो या सालों साल आप के बगीचे में बना रहता है। देसी गुलाब की एक खासियत यह भी है कि यह सालों भर खोल देता है, साथ ही आसानी से कटिंग से इसे लगाकर एक से अनेकों पौधे बनाए जा सकते हैं।

2) बोगनवेलिया - बोगनवेलया के पौधे आप एक बार बगीचे में लगा ले तो यह सालों साल आप के बगीचे में लगा रहेगा । यह एक परमानेंट प्लांट है। पौधे की खासियत इश्क के रंग बिरंगे फूल है, कई कलर में आप इसके पौधे को अपने बगीचे में सुशोभित कर सकते हैं। यह हार्डी प्लांट है साथ ही कटिंग से आसानी से ग्रो हो जाता है। लो मेंटेनेंस प्लांट है जो बहुत ज्यादा फ्लावरिंग करता है।

3) अडेनियम - अडेनियम का पौधा आप के बगीचे में गर्मी के दिनों में भी फूल देने वाला है। इसके फूल विभिन्न प्रकार के कलर में आते हैं साथ ही या सिंगल पिटल डबल पेटल में नर्सरी में उपलब्ध है। 

4) सदाबहार - सदाबहार सदा सुहागन पेरीविंकल अनेक नामों से जाना जाता है यह पौधा। वैसे तो सदाबहार का फूल आपको सालों भर मिलता है लेकिन गर्मी के दिन में इसके फूल काफी बड़े और खूबसूरत आते हैं। यह बहुत कम कीमत में आपको बहुत सारे रंगों में उपलब्ध होता है। सदाबहार के हाइब्रिड फूल भी नर्सरी में आपको मिल जाएंगे।

5) लनटाना/ राईमुनिया- यह खूबसूरत फूलों वाला पौधा वैसे आपको सड़क के किनारे लगे हुए भी मिलेंगे। राई मुनिया का पौधा मेडिसिनल प्लांट है। राशि में आपको इसके हाइब्रिड वैरायटी भी मिलेगी जिसे आप चाहे तो हैंगिंग पॉट में या साधारण पोर्ट में लगा कर रख सकते हैं।

6) लेमोनिया - खूबसूरत फूल के साथ खूबसूरत पत्तियों वाला या पौधा पेरेन्नियल है। गर्मी के दिनों में इसकी खूबसूरत फूल आपके मन को लूभा लेंगे।

7) गंधराज गार्डेनिया - सुगंधित फूलों की दुनिया में गंधराज अपना पहला स्थान रखता है। गर्मी के दिनों में आप के बगीचे में खुशबू बिखेरता गंधराज का पौधा होना ही चाहिए।

8) मधुमालती रंगून क्रीपर - एक ही पूछे में कई कलर के फूल भीनी भीनी सुगंध लिए हुए यह कोई और पौधा नहीं झुमका फुल नाम का पौधा है इसे आप अपने बगीचे में लगाएं। एक परमानेंट प्लांट है जो आप के बगीचे में सालों साल लगा रहेगा।

9) एकजोड़ा रुक्मिणी - जोड़ा या रुक्मण का फूलों वाला पौधा गर्मी के दिनों में अनेक कलर में फूल देता है। आप इसके विभिन्न प्रकार के रंगों का पौधा लगा सकते हैं।

10) अल्मोड़ा- अल्मोड़ा का फूल भी गर्मी के दिनों में काफी खिलता है। गर्मी के मौसम के लिए यह एक बेहतरीन परमानेंट प्लांट है।

11) रात की रानी - जी हां जैसा कि नाम से ही आपको समझ लग गई होगी कि यह पौधा रात में फूल देता है। इसके फूल काफी खुशबूदार होते हैं। 

12) यूफॉर्विया मिली/ क्राउन ऑफ थॉर्न - कांटो वाला कैक्टस इसके फूल काफी खूबसूरत होते हैं कई रंगों में आते हैं। आसानी से कटिंग से लग जाता है साथ ही नो मेंन्टेनेस प्लांट में इसका नाम शुमार है।

13) मुसांडा - मुसंडा का पौधा भी कई कलर में फूल आते हैं रेड पिंक उजला। यह भी लो मेंटिनेस प्लांट है साथ ही बहुत ज्यादा फूल देता है।

14) क्रेप जैसमिन स्टार जैसमिन - यह फूलों वाला एक ऐसा पौधा है जिसे जानवर नहीं खाते हैं। आप चाहें तो अपने बगीचे के बाहर इसे आसानी से कटिंग से भी लगा सकते हैं।

15) मोगड़ा बेली बेला जैस्मिन - अनेक नामों के साथ खुशबूदार फूलों वाला यह पौधा आसानी से कटिंग से लग जाता है आप इसे नर्सरी से मिलाकर लगा सकते हैं। तपती गर्मी में इसकी खुशबू आपको ठंडक पहुंच जाएगी।

16) ट्रम्पेट - यह एक लत्तर वाली बेल है जिसमें बहुत ज्यादा संख्या में फूल खिलते हैं। इसके फूल गए रंग में आते हैं।

17) कनेर - गर्मी में फूल देने वाला कनेर का पौधा बीज और कटिंग दोनों से लगाया जा सकता है। इसके फूल भी कई कलर में मिलते हैं।

18) जूही - आप अपने बगीचे में जूही का पौधा लगाकर इसके फूल का आनंद ले सकते हैं।

19) टिकोमा -गर्मी के दिनों में फूल देने वाला पौधा टिकोमा लो मेंटेनेंस प्लांट है।

20) प्लूमेरिया चंपा - चंपा कि आप कटिंग न्लगाकर पौधे आसानी से बना सकते हैं। यह कई कलर में फूल देता है। अपना पसंदीदा कलर का पौधा लगा सकते हैं।

21) प्राइड ऑफ इंडिया - खूबसूरत नाम वाला खूबसूरत फूल वाला पौधा आपको सड़क किनारे लगा हुआ दिखाई देगा। खुशबू भी होती है। सारे रंगों में आता है।

नोट - आप गार्डनिंग से अगर शौक रखते हैं तो मेरा आपसे अनुरोध है कि आप मेरे चैनल बोकारो गार्डन पर जाएं और वहां वीडियो देखें। वीडियो अच्छी लगे तो चैनल को सब्सक्राइब करना ना भूले।


Post a Comment

0 Comments