![]() |
कैसे कह दे प्यार नहीं करते |
इश्क रुसवा कर देगा इससे हम भी वाकिफ हैं।
पर तुमसे कैसे कह दें हम तुससे प्यार नहीं करते।
इश्क खून में होता है समझ लीजिए जनाब।
सिंह गीदड़ों की नस्लें कभी पैदा नहीं करते।
हम दुश्मन पर भी छुपकर कभी वार नहीं करते।
घर की बातों को कभी हम अखबार नहीं करते।
बीते हुए सुनहरे पलों को सम्भाल कर रखते हैं।
दुबारा लौटकर उसके आने का इंतजार नहीं करते।
प्यार में बड़ी कीमत अदा करनी पड़ती जनाब।
कमजोर दिलवाले इश्क का आगाज नहीं करते।
जिसके पास ना एहसास हो ना अपनापन।
ऐसे इंसान पर खुदारा वक्त जाया नहीं करते।
हरेक अमृता के किस्मत में इमरोज़ नहीं होता।
सुकून स्थिरता वफादारी का भरोसा नहीं होता।
सच्चा प्रेम पाकर जीवन का उद्देश्य पा लेना।
हरेक किस्मत में ऐसा अनोखा प्यार नहीं होता।
मौत भी खूबसूरत हो जाती है प्यार में आकर।
प्रेम दर्शन का विषय है हमको ज्ञान नहीं होता।
0 Comments