![]() |
| यमराज जी का इंतजार |
कल रात का सपना बड़ा ही अजीब था। यमराज जी ने खुद कॉल किया और बोले – “लोकेशन भेजो, अभी आ रहा हूं।” अब दुविधा ये कि लोकेशन किस ऐप से दूं?
फेसबुक पर दूं तो पहले लाइक‑कमेंट का झंझट,लाइक कम देख यमराज जी का क्या इम्प्रेषण होगा।
इंस्टाग्राम पर दूं तो फिल्टर लगाने का झंझट पड़ेगा, साथ ही कम फौलोअर देख मेरे कन्टेंट पर बुरा असर पड़ेगा।
व्हाट्सऐप पर डरती हूं वे वजह परेशान करेंगे। विडियो भी ऐसे भेजेंगे जो देखने लायक क्या खोलने लायक भी ना हो, दे दूं तो ‘लास्ट सीन’ देखकर नाराज़ हो जाएंगे।
सोच रही हूं, अगर गूगल मैप्स का लिंक भेज दूं तो कहीं वो भी ट्रैफिक जाम में फंस न जाएं। साथ ही गूगल दादा कभी -कभी ग़लत जगह पर भी पहुंचा देते हैं, कही मेरी जगह कोई मासूम को ना साथ ले जाएं। मै यही धरती पर एक जन्म में कई जन्म तक पड़ी रहूं। जिनसे सात जन्मों तक साथ निभाने का वादा कर रखी हूं 😀 मेरे बेटे,पोते और नाती बन जाए।
यमराज जी के साथ जाने के लिए मैं भी बेचैन थी।
आख़िरकार मैंने कहा – “यमराज जी, लोकेशन तो ठीक है, पर पहले OTP भेजिए, बिना वेरिफिकेशन मैं कुछ शेयर नहीं करती।”
अब देखिए, मौत भी डिजिटल इंडिया में आने से पहले KYC कर रही है। एक बात और बता दूं - अपना किरदार ठीक रखिएगा वरना ब्लाक करने की मेरी बुरी आदत है 😂
नोट - क्या कहें, ये आपबीती ही नहीं, "डिजिटल यमराज युग" की व्यंग कथा है।
श्री श्री यमराज जी के इंतजार में 🙏अगला भाग फिर कभी।

0 Comments