Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

Kirdar apna Sahi rakhna sikhiye



Jindagi khubsurat hai 
Jine ka hunar sikhiye❤️

छोटी-छोटी बातों से रिश्ते टूट जाते हैं,

नजरअंदाज (Let it Go )करना सीखिए।

खामोशी से बातें बिगड़ती है, 

चुप्पी तोड़िए बातें करना सीखिए।


जिंदगी बहुत खूबसूरत है, 

जीने का हूनर सीखिए।

रुठने की उम्र बीत गई, 

मनाने की हूनर सीखिए।


मैं जो पहले थी वहीं हूं, 

यकीन करना सीखिए।

रिश्ते बेसकीमती होते है,

रफू लगाना सीखिए।


ज़बाब देना छोड़िए अब खामोश रहना सीखिए।

मिल जाएंगे प्रभु एक दिन उनमें लीन रहना सीखिए।


प्रेम के मायने ना बदला है ना बदलेगा कभी।

हृदय अपना समर्पित करना सीखिए।

रिश्ते बेसकीमती है बेशकीमती रहेगें सदा।

बचाएं रखने के लिए तुरपन लगाना सीखिए।


बिखरने से आप डरते रहेंगे कब तलक।

टूटने पे समेटने की प्रक्रिया सीखिए।

भरी हो आंखें भले आंसू से ,

होंठों पर मुस्कान लाना सीखिए।


टूटने से डरेंगे कब तलक टूकडों को, 

दुबारा जोड़ने की कला सीखिए।

अधूरी ख्वाहिशे पूरी हो जाएगी, 

कर्म में दिलो-जान लगाना सीखिए।


सांसें चलती है चलती रहेगी उम्र भर, 

अपनी सांसों से प्यार करना सीखिए।

सुनने समझने वाले की जरूरत नहीं, 

अल्फ़ाज़ो में दर्द वयां करना सीखिए।


आईना टूटा है तो टूटा ही सही, 

किरदार अपना सही रखना सीखिए।

जो भी कहना है कह डालिए वक्त पर, 

मन से शिकवा-गिला दूर भगाना सीखिए।


ज़बाब देना छोड़िए, अब खामोश रहना सीखिए।

मिल जाएंगे प्रभु एक दिन उनमें लीन रहना सीखिए

Post a Comment

0 Comments