![]() |
जरूरत क्या है??? |
बैठे बिठाये पेट भर दिए जाते हो जिनके।
उनको पसीना बहाने की जरूरत क्या है ?
सबने अपनी जाति बता दी हो जहां।
हमें अब छुपाने की जरूरत क्या है ?
वोट देकर चुन लिए हैं देशद्रोही हमने।
विदेश से अब मंगाने की जरूरत क्या है?
एक उल्लू ही बर्बाद कर सकता है पूरा बागीचा।
विदेशी उल्लू की जमात लाने की जरूरत क्या है ?
ऑक्सीजन बनाने के है ढ़ेरो कारखाने यहां।
पेड़ - पौधे लगाने लगाने की जरूरत क्या है ?
शिक्षक को ट्यूशन पढ़ाने में ही मन रमता जहां।
फिर विद्यालय भवन बनाने की जरूरत क्या है ?
परीक्षा से पहले जहां बिकते हो प्रश्न पत्र दोस्तों।
आंख फोड़कर वहां पढ़ने की जरूरत क्या है ?
वकील ही करें जहां मुजरिम की वकालत।
फरियादी को कचहरी जाने की जरूरत क्या है?
सिजेरियन पैदा होना और भेंटीलेटर पर मरना है।
फिर हॉस्पिटल से बाहर जाने की जरूरत क्या है?
बुजुर्ग जो अब हो गए हैं निकम्मे।
उन्हें घर में रखने की जरूरत क्या है ?
लड़की ही जब लड़की से शादी करें।
महंगे दूल्हे खरीदने की जरूरत क्या है?
पति-पत्नी का सुख जब रिलेशनशिप में मिले।
शादी का कीचकाहीन पालने की जरूरत क्या है ?
एक जन्म ही निभाना हो मुश्किल जहां।
सात जन्मों का वादा करने की जरूरत क्या है ?
रोते- रोते जब सारे आंखों के आंसू सूखे।
दिखावे के आंसू बगैर रोने से फायदा क्या है ?
0 Comments